बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान के बेटे रिधान रोशन 1 मई को 18 साल के हो गए हैं ऐसे में रितिक रोशन ने अपने बेटे के लिए 2021में लिखी हुई एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि आप नीचे पढ़ सकते हैं
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और ट्रेडिंग में है। ऐसे में रितिक रोशन के फैंस भी रिधान को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले रिधान और रितिक का एक वीडियो और वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। बता दूं कि रिधान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। रिधान के लिए रितिक ने जो कविता लिखा है वह हिंदी में कुछ इस प्रकार है “मैं कोई कवि नहीं हूँ,लेकिन तुम्हारे लिए 2021 में लिखी एक कविता साझा कर रहा हूँ…क्योंकि कुछ बातें बार-बार कहने लायक होती हैं।मुझे तुम पर बहुत गर्व है—जिस तरह तुम अपनी नाज़ुकता को खुलकर दिखाते हो,लेकिन उसके पीछे एक दूसरी परत भी है—मज़बूत, अडिग… जो कभी नहीं डगमगाती।उसे देख पाना आसान नहीं होता,पर मैंने उसे बार-बार देखा है।तुम शांत आँखों के पीछे जलती हुई आग हो।तुम एक अलग तरह के योद्धा हो—न शोर मचाने वाले, न बेचैन,बल्कि स्थिर, सजग और भीतर से बेहद मजबूत।इतनी दुर्लभ गुणवत्ता कि मैं अक्सर हैरान रह जाता हूँ।एक शांत योद्धा।दुनिया को ऐसे और लोगों की ज़रूरत है।दुनिया तुम्हारी परीक्षा लेगी,लेकिन मुझे पहले से पता है कि तुम उसका सामना कैसे करोगे।जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे,मैं तुमसे प्यार करता हूँ। ❤️”

